दंपति के बीच विवाद के बाद लगाई फांसी
इंदौर। दंपति के बीच विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दरअसल पति से विवाद के चलते जब उसने मारपीट की तो पत्नी उसकी शिकायत करने थाने पर पहुंच गई थी। इधर पति ने उसके जाने के बाद अपनी जान दे दी।
मामला आजद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी इलाके का है। यहां रहने वाले लखन पिता बाबूराम ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि दंपति के बीच रात में विवाद हुआ था और लखन ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी। इसके चलते आज अलसुबह पत्नी आजाद नगर थाने पहुंची थी। वह थाने के परिसर में ही काफी देर तक बैठी रही। उधर, घर में अकेले लखन ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने देखा तो घटना का पता चला। लखन मकानों की छत भरने का काम करता था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इंदौर
पत्नी थाने पहुंची, पति फंदे पर झूला
- 31 May 2022