Highlights

इंदौर

पत्नी ने पति को जला डाला

  • 20 Aug 2022

सोते समय लगा दी आग, घायल की हालत गंभीर
इंदौर। सांवेर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक व्यक्ति अपने ही घर  में गहरी नींद में सो रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी से स्टोव्ह से निकाला और पति के  के उपर घासलेट डालकरमाचिस की जलती तिली फेंक दी। अचानक हुई इस घटना में पति बुरी तरह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे ंंभर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घायल अपनी दोनों पत्नियों को साथ रखना चाहता था। इस बात को लेकर विवाद हुआ तो आरोपी पत्नी ने सोते हुए पति पर घासलेट डालकर आग लगा दी।
घायल का नाम प्रहलाद बोराना (40) निवासी ग्राम गुरान, सांवेर है। प्रहलाद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने पुलिस को बताया कि वह गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। उसने दो शादियां की हैं। एक पत्नी गुजरात में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी कृष्णाबाई गुरान में रहती है। वह अपनी दूसरी पत्नी से मिलने के लिए आया था। यहां पत्नी कृष्णा उसे अपने साथ रहने के लिए बोलने लगी। उसने मना कर दिया और उसे भी पहली पत्नी के साथ ही रहने को कहा। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद वह सो गया, तभी आरोपी कृष्णाबाई ने स्टोव्ह उठाया और उसका सारा घासलेट प्रहलाद पर उड़ेल दिया। वह कुछ कर पाता, इससे पहले ही पत्नी ने माचिस से जला दिया। किसी तरह से आग बुझाई और आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुचा। पुलिस ने घायल पति के बयान के आधार पर आरोपी पत्नी कृष्णाबाई के खिलाफ केस दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।