Highlights

इंदौर

पत्नी पर किया चाकू से हमला

  • 28 Apr 2022

इंदौर। एक महिला को उसके पति ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बताया जाता है कि फोन पर बात करने को लेकर उसका विवाद हुआ।
घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है। शबनम खान (34) निवासी रानी पैलेस कॉलोनी की शिकायत पर पति रुस्तम के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति उस पर शक करता है। वह फोन पर बात कर रही थे। इसी दौरान आरोपी वहां पर आया और उस पर शक करते हुए विवाद करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ में मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया। बचने के चकर में उसके हाथ में चोट लग गई।
यहां भी पत्नी को किया घायल
इसी तरह पत्नी पर हमले का दूसरा मामला लसूडिय़ा थाना क्षेत्र के तुलसी नगर का है। यहां फरियादी निशा की शिकायत पर उसके पति कमल और कमल के दोस्त दिनेश के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। कमल मूल रूप से राजस्थान चित्तौडगढ़ का रहने वाला है। पति-पत्नी में विवाद के बाद उनका मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट में तारीख पर उपस्थित होने की बात को लेकर ही कमल नाराज था। कल वह निशा के घर पहुंचा और वहां पर हमला कर दिया।