अहमदाबाद। गुजरात के सूरत में कुछ महीने पहले युवक द्वारा की गई आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक रोहित सिंह की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया गया और उसे जबरन गौमांस खिला दिया गया। इससे आहत होकर रोहित सिंह ने आत्महत्या कर ली। एसीपी-बी डिवीजन जेटी सोनारा ने बताया कि रोहित की मां वीणा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, रोहित सिंह और सोनम अली एक मिल में साथ में काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। रोहित ने जब यह बात परिवारवालों को बताई, तो वह इस शादी के खिलाफ थे। घर वालों की नाराजगी के बाद भी रोहित ने सोनम अली से शादी कर ली और अलग रहने लगा। इसके बाद रोहित के परिजनों से उससे नाता तोड़ दिया और किसी भी प्रकार का संपर्क रखना भी बंद कर दिया।
पत्नी सोनम अली और भाई मुख्तार अली द्वारा जबरन गौमांस खिलाए जाने और जान से मारने की धमकी देने के बाद रोहित सिंह ने 27 जून को आत्महत्या कर ली थी। उसका शव दुपट्टे से पंखे से लटका पाया गया था। इसके बाद सोनम और उसके परिवारवालों ने रोहित सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया और इसकी जानकारी भी मृतक के परिवार को नहीं दी।
साभार अमर उजाला
गुजरात
पत्नी सोनम अली और साले मुख्तार अली ने जबरन खिलाया गौमांस, युवक ने की आत्महत्या

- 30 Aug 2022