Highlights

इंदौर

पत्नी से पांच लाख मांगे, सास-जेठ और ननद ने धमकाया

  • 28 Apr 2022

इंदौर। महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पुलिसकर्मी पति सहित चार लोगों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सभी ने उससे मकान बनाने के लिए पांच लाख रुपये कैश की मांग की और शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग करवाने की कोशिश भी लेकिन समझौता न होने पर मंगलवार को प्रकरण दर्ज कर लिया।
टीआइ ज्योती शर्मा के मुताबिक तिलकपथ रामबाग निवासी 25 वर्षीय दीपिका ठाकरे की शिकायत पर उसके पति तपन ठाकरे, सास दुर्गा ठाकरे, जेठ हितेश ठाकरे और ननद मंजू उर्फ मोनू देवेंद्र लेंडे निवासी समर्थ सिटी गोम्मटगिरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दीपिका ने पुलिस को बताया कि उसकी जनवरी 2020 में ही तपन से शादी हुई थी। शादी में स्वजनों ने पांच लाख रुपये नकद, गृहस्थी का सामान और उपहार दिए थे। लेकिन एक माह बाद ही आरोपित उससे पांच लाख कैश की मांग करने लगे। सास ने कहा कि बेटा पुलिस में है उसे दूसरी जगह शादी करने पर लाखों रुपये मिल जाते है। उसने मकान बनाने के लिए रुपयों की मांग की और कहा कि रुपये मिलने के बाद ही इस घर में रह सकती है।
... यहां दो लाख की मांग
पुलिस ने इसी तरह बिजलपुर निवासी 22 वर्षीय आरती परमार की शिकायत पर पति राजकुमार सहित भगवंता बाई, मांगीलाल और सुनील परमार के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है। आरती और राजकुमार की फरवरी 2016 में राजकुमार के साथ संपन्न हुई थी। उसका आरोप है कि राजकुमार (पति), भगवती (सास), मांगीलाल (ससुर) और सुनील (देवर) दो लाख रुपये नकद की मांग कर उसे परेशान करने लगे।