Highlights

इंदौर

परिजन कर रहे थे तलाश, पातालपानी में मिला शव

  • 10 Oct 2022

इंदौर। महू के आने वाले पर्यटक स्थल पातालपानी में रविवार सुबह 53 साल के व्यक्ति ने झरने से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने का कारण अभी तक अज्ञात है। मृतक का नाम सुरेश पिता धन्नालाल है जो कोदरिया के केशव नगर का रहने वाला है।
घटना की जानकारी उस समय लगी, जब परिवार के लोग मृतक को ढूंढते-ढूंढते पातालपानी झरने तक जा पहुंचे। इस दौरान झरने के ऊपर ही मृतक की चप्पल पड़ी दिखाई दी। जिसके बाद यहां मौजूद ग्रामीणों ने मृतक को ढूंढने का प्रयास किया तो मृतक का शव झरने के आगे नदी में तैरता दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मृतक के शव को बल्लियों के सारे बांधकर झरने से पर लाया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पर्यटन स्थल पातालपानी में इसके पहले भी शहर के एक व्यापारी ने सूदखोरी से परेशान होकर झरने से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके साथ ही व्यापारी एक लिस्ट में सूदखोरों के नाम भी लिख कर गया था। लेकिन उसके बावजूद भी आज तक पुलिस ने उन सूदखोरों पर कार्रवाई नहीं की।