अंबाह। जम्मू-कश्मीर में तैनात चंबल के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान की पार्थिव देह जब उसके गृह ग्राम पहुंची, तो अंतिम संस्कार पर विवाद हो गया।
मुरैना जिले के अंबाह के रहने वाले जल सिंख सखवार (52) की शुक्रवार को सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि पहले उनसे कहा गया कि जल सिंह आतंकवादी हमले में शहीद हुए हैं। बाद में हमें बताया कि उन्होंने सुसाइड किया है। जवान की पार्थिव देह रविवार सुबह गृह ग्राम लाई गई। इधर प्रशासन ने जवान की खुदकुशी की बात कहकर परिजनों की अंतिम संस्कार के लिए सरकारी जमीन की मांग ठुकरा दी। इससे जवान के अंतिम संस्कार में देरी हुई।
गमगीन परिवार की मदद के लिए समाज का एक व्यक्ति सामने आया। उसने एक बिस्वा जमीन दे दी। इसके बाद परिवार ने दोपहर करीब दो बजे जवान का अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने बताया कि ष्टक्रक्कस्न अफसरों ने बताया था कि जल सिंह नाके पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। इसमें वे शहीद हो गए। अब कह रहे है कि उन्होंने खुद की गोली मारकर खुदकुशी की है।
वे खुद को दो गोली कैसे मार सकते है?
इस मामले में जवान की पत्नी माया देवी ने कहा कि हमें कंट्रोल रूम से उनके गोली लगने की सूचना मिली। उसके कुछ देर बाद ही शहीद होने की खबर आ गई। अब कह रहे कि उन्होंने सुसाइड किया। वे आत्महत्या करते तो खुद को दो गोली कैसे मार सकते हैं। उनके सिर में दो गोलियां लगी थी। उन्होंने सुसाइड किया तो हमें वहां क्यों नहीं बुलाया गया।
बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि
सीआरपीएफ जवान जल सिंह के अंतिम संस्कार के लिए परिवारजनों ने प्रशासन से शहीद पार्क बनाने के लिए जगह की मांग की। इस पर प्रशासन ने उनके सुसाइड की बात कहकर उनकी मांग ठुकरा दी। समाज के वीरेंद्र सखवार ने अंतिम संस्कार करवाने और एक बिस्वा जमीन देने की सहमति दी। इसके बाद दोपहर में दो बजे परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार किया। जवान के इकलौते बेटे आयुष (12) ने पिता को मुखाग्नि दी।
दो दिन पहले हुई थी फोन पर बात
शहीद जलसिंह के साले धर्मेंद्र ने बताया कि दो दिन पहले ही जीजा की दीदी से मोबाइल पर बात हुई थी। बातचीत में उन्होंने बच्चों का हाल जाना और उनके भविष्य को लेकर बात की थी। जीजाजी दीपावली से लगभग 10 दिन पहले ही छुट्?टी मनाकर कश्मीर गए थे। वे एक महीने से घर अपने परिवार के साथ थे। जाने के कुछ दिन बाद ही उनके शहीद होने की खबर आई। इसने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया।
राज्य
पहले बताया शहीद, फिर कहा- सुसाइड किया, विवाद के बीच जवान को दी गई अंतिम विदाई
- 14 Nov 2022