इंदौर। एक 42 साल की महिला ने रेप और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने के मामले में केस दर्ज कराया है। पीडि़त महिला ने हिंदूवादियों से संपर्क किया था। जिसके बाद उन्होंने हीरानगर थाने पर जाकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर कार्रवाई की है। युवक ने धर्म बदलकर महिला से दोस्ती की थी।
हीरानगर पुलिस ने शादीशुदा महिला की शिकायत पर मोहम्मद नबील उर्फ नवीन उर्फ अंसार के खिलाफ रेप, धोखा देने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। पीडि़ता ने बताया कि उसका पति से 2015 से विवाद हो गया था। जिसके बाद 11 साल के बेटे के साथ अलग रह रही थी। वह इस दौरान एक निजी कैफे में काम करने लगी। 2017 में यहां कैफे में नबील उर्फ अंसार शेफ बनकर आया। उसने तब अपना नाम नवीन बताया था। होटल कर्मचारी होने के नाते दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
पीडि़ता ने बाद मेें दूसरी जगह पर कमरा किराये पर लिया था। नबील ने एक दिन जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ रेप किया। फिर उसे ब्लैकमेल कर कई बार संबंध बनाए। फिर नबील ने एक दिन बताया कि वह धर्म से मुस्लिम है वह भी अगर मुस्लिम धर्म अपना लेगी तो शादी कर लेगा। जिसके बाद महिला ने धर्म अपनाने की बात से इंकार कर दिया ओर अलग रहने की बात कही।
महिला ने बताया कि 18 जनवरी को नबील को मुंबई में काम के लिये गया था। वहां जाने के बाद उसकी दूसरी नौकरी लग गई। और वह जब भी इंदौर आता महिला से धर्म बदलकर शादी करने का दबाव डालता था। मना करने पर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता था। नाबिल ने कहा कि वह मुस्लिम धर्म अपना ले नहीं तो ठीक नही होगा। बेटे से भी हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद लगातार मोबाइल पर वह धर्म को लेकर दबाब बनाने लगा। पीडि़ता ने मामले में हिंदूवादी नेता तन्नू शर्मा से संपर्क किया। जिसके बाद नबील उर्फ नवीन उर्फ अंसार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।
इंदौर
पहले महिला की अस्मत लूटी, फिर धर्म परिवर्तन कर शादी का बनाया दबाव
- 19 Dec 2022