इंदौर। शहर में तेज गति और वाहन चालकों की लापरवाही के कारण आए दिन सड़क हादसों में निर्दोष लोग मौत का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार की अलसुबह शहर में फिर एक सड़क हादसा होगया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। परिवार के सभी लोग नीमच में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेकर कार से इंदौर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए नीचे में जा गिरी।
हादसा धार रोड पर कलारिया के पास आज सुबह हुआ। पुलिस ने बताया कि आज सुबह हादसे की सूचना मिली थी। इस पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। डायल 100 की टीम और थाने का बल वहां पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल भेजा। यहां उपचार के दौरान गुलनाज बी की मौत हो गई है। वहीं राजा पिता मेंहदी हसन, शाहिना पति मो, सलीम, शाकिर पिता अब्दुल गनी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि वहीं अन्य भी घायल हो गए हैं। सभी टाटा बाखल निवासी है। पुलिस को घटना स्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि कार की स्पीड काफी तेज थी। इसी के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और कार पुलिया से टकराने का बाद खेत में गिर गई। घायलों में छोटे बच्चे भी थे। परिवार के मुताबिक नीमच में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
इंदौर
फिर एक सड़क हादसा- महिला की मौत, छह घायल, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
- 03 Jun 2022