Highlights

इंदौर

फ्लैट में चल रहा था हुक्का बार

  • 19 Dec 2022

इंदौर। एक घर में युवक हुक्का बार चला रहा था। उसने लोगों को जोडऩे के लिए व्हॉट्सएप ग्रुप भी बनाए थे। पुलिस ने इसी व्हॉट्सएप ग्रुप पर पहले चैटिंग की। जगह तय होने के बाद पुलिस ने तत्काल दबिश देकर हुक्का बार संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। विजय नगर टीआई रवीन्द्र गुर्जर के मुताबिक स्कीम नंबर 78 में सूचना के बाद पुलिस ने नीरज पिता ओंकार सोलंकी को पकड़ा है। आरोपी के पास से करीब आधा दर्जन से अधिक तरह के हुक्के व फ्लेवर जब्त किए हैं। आरोपी इसे किराए पर भी देता था। इसके साथ ही अपने घर में स्टूडेंट को यह सुविधा देता था। नीरज ने पूछताछ में बताया कि उसने कुछ समय पहले ही यह काम चालू किया था, जिसमें उसने वॉट्सएप पर इसके लिये ग्रुप बना रखे थे। जिसमें कई युवक और युवतियां उसमें जुड़े थे। आरोपी एक घंटे के तीन सौ से पांच सौ रुपए वसूल करता था। वहीं किराए पर देने के लिये वह ऑनलाईन पेमेंट अपने खाते में ट्रांसफर करवा लेता था। पुलिस ने हुक्का प्रतिंबध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वहीं हुक्के और फ्लेवर किन लोगों से लिए थे। इसे लेकर भी पूछताछ की जा रही है।