Highlights

मनोरंजन

फिल्म 'भोला' में एक-साथ आएंगे नजर अजय देवगन और तब्बू

  • 21 Apr 2022

अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रनवे 34' के प्रमोशन में बिजी हैं जो इसी महीने के अंत में ईद पर रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म 'भोला' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। भोला में अजय एक्ट्रेस तब्बू के साथ काम करते नजर आएंगे।
अजय देवगन ने सोशल मीडिया में फिल्म भोला की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए लिखा, अपनी अगली फिल्म भोला की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जो 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। अजय ने लिखा कि फिल्म में उनके साथ तब्बू भी हैं। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन धर्मेंद्र शर्मा कर रहे हैं। भोला तमिल हिट कैथी का आधिकारिक रीमेक है।