इंदौर। शहर में साइबर ठगी की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। एक महिला से बैंक अधिकारी बनकर एक बदमाश ने उन्हें झांसे में लिया और उनके खाते से लगभग 2 लाख रु. उड़ा दिए। क्राइम ब्रांच को शिकायत मिली तो महिला का पैसा वापस दिलवाया है। क्राइम ब्रांच डीसीसी निमिष अग्रवाल ने बताया कि एक महिला ने साइबर सेल में शिकायत की थी कि उसके पास एक युवक का फोन आया जिसने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और उनके क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट को वापस दिलवाने का झांसा दिया। महिला आरोपी की बातों में आ गई। उसने अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी उसे दे दी। ओटीपी भी बता दिया। थोड़ी ही देर में उसके कोटक बैंक के खाते से लगभग 2 लाख रु. कट गए। पीडि़ता को उसके बाद ठगी की बात समझ में आई। उसने तुरंत उसी नंबर पर कॉल किया लेकिन फोन बंद हो चुका था। मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच से की गई। क्राइम ब्रांच की प्रष्ठॉड इन्वेस्टिगेशन सेल ने ट्रांजैक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक और वॉलेट कंपनी से संपर्वष्ठ किया और महिला के पैसे वापस उनके खाते में डलवाए।
इंदौर
बैंक अफसर बनकर दो लाख ठगे, क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए रुपए
- 23 Sep 2022