Highlights

इंदौर

बीच शहर से निकलेगी राहुल की यात्रा, राजवाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण, फिर होगी सभा

  • 05 Nov 2022

इंदौर। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के भारत जोड़ा यात्रा की एंट्री 20 नवंबर को होगी। यात्रा बुराहानपुर के रास्ते प्रदेश में दस्तक देगी। एमपी में इस यात्रा को लेकर व्यापक तैयारी चल रही है। तैयारियों के चलते इंदौर में राहुल के विभिन्न कार्यक्रमों में एक कार्यक्रम और जोड़ा गया है। अब राहुल गांधी इंदौर पहुंचने के बाद राहुल की यात्रा शहर के बीच से निकलकर राजवाड़ा पहुंचेगी। यहां पर वे अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे । इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे।
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी जब खालसा स्टेडियम से दूसरे दिन यात्रा शुरू करेंगे, उस दिन वे राजवाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। बताया गया है की राहुल गांधी के कार्यक्रम सूची में पहले माल्यार्पण कार्यक्रम नहीं था लेकिन बाद में जोड़ लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस ने अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए राहुल गांधी के सलाहकार केबी बैजू के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था। विचार विमर्श करने के बाद   सहालकार बैजू ने सहमति दे दी। इसी बीच नेताओं ने खजराना गणेश मंदिर ले जाने की बात कही तो सलाहकार ने खजराना गणेश मंदिर के लिए साफ इनकार कर दिया।
बताया गया है की राहुल गांधी की यात्रा बुराहानपुर के रास्ते प्रदेश में अपनी दस्तक देगी। राहुल बाबा महाकाल की नगरी के साथ ओमकारेश्वर मंदिर के भी दर्शन करेंगे। साथ ही माँ नर्मदा की आरती में भी शामिल होंगे। दर्शन व्यवस्था की जिम्मेदारी रवि जोशी और राज नारायण सिंह को दी गई है। वहीं खंडवा में शहीद टंट्या भील की जन्मस्थली भी राहुल जाएंगे। इसकी जिÞम्मेदारी झूमा सोलंकी और विक्रांत भूरिया को दी गई है।
बतादें कि राहुल गांधी  की भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री एमपी में वक्त से पहले होगी। प्रदेश में 20 नवंबर को यात्रा की एंट्री होगी। यात्रा बुराहानपुर के रास्ते प्रदेश में अपनी दस्तक देगी। वहीं इंदौर में बीच शहर से यात्रा निकलेगी। यात्रा को राजवाड़ा से निकाला जाएगा।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने यात्रा को लेकर वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को योजना और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा वहीं प्रचार- प्रसार की जिम्मेदारी अशोक सिंह को दी गई है। स्वागत कार्यक्रम की जिम्मेदारी अरुण यादव और सुरक्षा प्रशासन और पुलिस समन्वय की जिम्मेदारी गोविंद सिंह को दी गई है, जबकि उप यात्राओं की जिम्मेदारी अजय सिंह राहुल संभालेंगे।