इंदौर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार दोपहर शहर के पश्चिम इलाके में अचानक तेज बारिश हो गई। राउ बायपास के साथ कैंट रोड़ सहित आसपास के इलाको में करीब आधे घंटे तक तेज पानी गिरा। इस दौरान सड़क पर आने जाने वाले लोग बचने के रास्ते तलाशते रहे। उधर, बुधवार की सुबह से फिर से मौसम में भारी ठंडक रही। इसके चलते लोग घरों से देर से ही निकले। वहीं स्कूली बच्चे अपने आपको को पूरी तरह से ठंड से बचाव करते हुए स्कूल पहुंचे।
24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बादल छाए रहे, जबकि बुधवार को भी यहीं स्थिति बन रही है, जबकि सूरज बार-बार बादलों की ओट में छिप रहा ह। मौसम वैज्ञानिकों ने इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के कुछ क्षेत्रों में मावठा गिरने के आसार बताए हैं। कल दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है। इसके एक दिन पूर्व भी रात का न्यूनतम तापमान लगभग इतना ही था जबकि दिन का तापमान भी अब बढ़ा है। सुबह से बादल छाने के बाद भी दृश्यता 3 किमी तक की रही, जबकि हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा रही।
दूसरी ओर प्रदेश में जहां भोपाल में बूंदाबांदी हुई वहीं रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर में भी मावठा गिरा। अभी प्रदेश में 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा। इंदौर में बादल होने के कारण ज्यादा ठंड नहीं है। प्रदेश में अगले तीन दिन तक मैंडूस का सबसे ज्यादा असर इंदौर, खंडवा सहित आसपास के शहरों में रह सकता है। बादल छंटते ही दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 15 दिसंबर से अच्छी ठंड की शुरुआत हो सकती है।
इंदौर
बादलों की ओट में छुपा सूरज; ठंडक भी बड़ी
- 14 Dec 2022