Highlights

इंदौर

बीमा एजेंटों का एकदिवसीय काम बंद-धरना प्रदर्शन ! केंद्र सरकार से पॉलिसी पर GST हटाने के साथ साथ अन्य 16 सूत्री मांग

  • 06 Sep 2022

इंदौर। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया शाखा के बैनर तले अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर बड़ी संख्या में भारतीय जीवन बीमा एजेंट द्वारा इंदौर के एमजी रोड शाखा स्थित एलआईसी कार्यालय पर एक दिवसी काम बंद कर दिया । धरना  प्रदर्शन कर अपनी 16 सूत्री मांगों के चलते केंद्र सरकार से मांग की गई है कि जिस प्रकार लगातार ही पॉलिसी पर किस प्रकार जीएसटी लगाई गई है जिससे कस्टमर को ब्याज दर अधिक लग रहा है ऐसे में बीमा एजेंट को कस्टमर को को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं जिसको लेकर सोमवार को लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पूरे देश भर में एक दिवसीय काम बंद कर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया वही बीमा एजेंट द्वारा बताया गया कि 1 दिन के काम बंद के दौरान सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान होगा वही बीमा एजेंट द्वारा केंद्र सरकार को अपनी 16 सूत्री मांगे नहीं मानी जाती है तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा । वहीं एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बीमा एजेंट। सहित  निम्न संयुक्त कमेटी लियाफी इंदौर मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सुराणा, सचिव दीपक पंवार, रमेश व्यास, दिलीप जैन, डीपी त्रिपाठी, राजेश सोनी, गिरिराज गुप्ता,    आशित राजकोटिया, महेंद्र पालीवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे ।