इंदौर। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा बताया गया कि डीआरपी लाइन लोखंडे ब्रिज के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ, किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए आने वाले है। मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे, जहां पर संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। उक्त व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ में अपना नाम विकाश पिता अशोक कुमार जैन निवासी 1/5 श्रीराम कॉलोनी,बुधवारिया एसबीआई गली,कोतवाली, उज्जैन विवेक माहेश्वरी पिता सुनील निवासी स्लाइस1 स्कीम न. 78, लसूडिया,इंदौर का बताया । आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) होना पाया गया । आरोपी आदतन बदमाश है जिनके विरुद्ध इंदौर एवं उज्जैन जिले में पहले से कई अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों ने पूछताछ पर इन्दौर एवं आस पास के जिलों मे ब्राउन शुगर की तस्करी करना स्वीकार किया हैं।आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 20 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख रुपए), 1 दोपहिया वाहन,1 मोबाइल जप्त कर, उनके विरुद्ध थाना अपराध शाखा इन्दौर पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।
इंदौर
ब्राउन शुगर की तस्करी में 2 गिरफ्तार
- 17 Sep 2022



