बाराबंकी। यूपी में बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में करीब दो घंटे में एक पागल कुत्ते ने 11 लोगों को काट लिया। उसके रास्ते पर जो भी मिला उसे काटता रहा। एक के बाद एक कर के 11 लोगों को निशाना बनाया। कोठी क्षेत्र की बच्ची के गाल को कुत्ते ने नोंच लिया है। गहरा घाव होने के कारण बच्ची को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पागल कुत्ते के काटने से इलाके में हड़कंप मचा रहा। लोगों ने इन कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की।
हैदरगढ़ कस्बे में बुधवार की शाम कहीं से आवारा पागल कुत्ता पहुंच गया था। कुत्ते ने हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर अपने घर मालिनपुर से हैदरगढ़ आ रहे बाइक सवार अंकुश (22) के पैर में काट लिया। उन्होंने पैर झटक कर उससे छुड़ाया। इसके बाद कुत्ता हैदरगढ़ कस्बे में सड़क पार कर रहे लिल्हौरा वार्ड निवासी कुंदन कुमार (21) एवं इसके आगे बिमला देवी (35) को नोंच डाला।
मुख्य चौराहे के समीप स्थित रनापुर गांव निवासी दयाशंकर मिश्र (55) बस स्टेशन अपनी पान की दुकान पर पैदल जा रहे थे। सामने से आ रहे कुत्ते ने अचानक झपट्टा मारकर एक पैर अपने मुंह में भर लिया। आसपास के लोगों ने दौड़कर कुत्ते को खदेड़कर उनकी जान बचाई। इसके बाद कुत्ता रायबरेली मार्ग पर आगे बढ़ गया।
आगे पहुंचकर मस्जिद में नमाज के लिए पैदल जा रहे सुभाष वार्ड निवासी हनीफ (60) के एक पैर को मुंह में भर लिया। लोगों ने उनकी भी जान बचाई।सुभाष वार्ड निवासी मो दाउद (20), अनवर (52), निसार अहमद (36), ब्रह्मनान वार्ड की अल फिजा (9), हनीफ (61) को अपना शिकार बनाया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
देश / विदेश
बाराबंकी में पागल कुत्ते का तांडव: 2 घंटे में 11 लोगों को बनाया शिकार, मासूम बच्ची का गाल नोंचा
- 05 Feb 2026



