इंदौर। शिक्षा कल्याण निधि मालवांचल सहकारी समिति के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर व जरूररतमंद बच्चों को फीस क्रेडिट कार्ड द्वारा 50 प्रतिशत विद्यालय फीस शुल्क में छूट दी गई। इस योजना के अन्तगर्त नि:शुल्क स्टेशनरी वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र हार्डिया मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से की गई कार्यक्रम में इन्दौर शहर के सभी प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्राचार्य मौजूद थे जिनके विद्यालयों में संस्था से इस सुविधा का लाभ लिया। कार्यक्रम में संस्था की झोनलहेड व अध्यक्षा उज्जैन से श्रीमती ज्योति तिवारी व किरण तिवारी मौजूद थी। इन्दौर शाखा की रिजनल हेड रोमाली तिवारी ने बताया कि इस योजना का लाभ 500 से अधिक बच्चों को दिया जा चुका है। लगभग 2000 बच्चों को आगे भी लाभ दिया जाएगा। साथ में एक अन्य योजना के बारे में बताया जिसे आभास योजना कहा जाता है। इस योजना के अन्र्तगत जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपडे व जरूरत से जुड़ी सामग्री उपलब्ध करवाते हैं। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य श्रीमती मीरा शुक्ला, रितु ठाकुर, अयोध्या प्रसाद कुशवाहा, शुभम जैन, सिद्धान्त सिंह चंदेल, अभिषेक सोनगरा, तरुण साहूकार, यश तिवारी व शुभम कौशल उपस्थित थे।
इंदौर
बच्चों को फीस कार्ड एवं स्टेशनरी वितरण
- 29 Aug 2022



