Highlights

इंदौर

बदमाशों की धरपकड़ा, सैकड़ों धराए

  • 22 Sep 2022

इंदौर। शहर में लगातार बढ़ रही लूट-चोरी, चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कल रात गुंडे-बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया और इनकी धरपकड़ की। पुलिस की इस कार्रवाई में सैकड़ों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार आधीरात में पुलिस ने मैदान संभाला। 9 थानों की पुलिस ने मिलकर एक साथ कॉम्बिंग गश्त की। पुलिस ने इस दौरान 270 बदमाशों पर कार्रवाई की। कई बदमाश पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। कुछ बदमाश घर में छिप गए। जिन्हें पुलिस थाने लाई। पुलिस सभी बदमाशों पर गुरुवार सुबह तक कार्रवाई करती रही।