इंदौर। शहर में अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया, कहीं पर शराब के लिए मारपीट की तो कहींपर गाडिय़ों के कांच फोड़ दिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पहली घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मोहित यादव (28) निवासी कंडिलपुरा की शिकायत पर शानू सागर के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शराब पीने के लिए एक हजार रुपए मांगे। इतने में ही इनके दो अन्य साथी एक मोटर साइकिल पर सवार होकर वहां आए और उसके साथ में गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसने मना किया तो उसके साथ में मारपीट कर दी। वहीं ममता यादव निवासी कंडिलपुरा की शिकायत पर शुभम उर्फ सन्नी व शानू के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने उससे विवाद कर धमकाया।
उधर, जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सिरफिरों ने उत्पात मचाया। और सड़कों पर खड़ी हुई गाडियों के कांच फोड़ दिए। आवाज से रहवासी जागे और पुलिस को सूचना दी। एक आरोपी को पकड़कर जनता ने पीट दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां से भाग निकला। घटना बापू नगर और वीर सावरकर नगर नगर में हुई। करीब सात गाडिय़ों के कांच फोड़े गए। देर रात को घर के बाहर गाडिय़ों के कांच फूटने की आवाज आई तो रहवासी बाहर निकले तो दो-तीन लड़के हाथों में ब्लॉक लेकर गाडिय़ों के कांच फोड़ रहे थे। इस पर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच रहवासी भी वहां पर इकट्टा हो गए। एक आरोपी को पकड़ लिया गया। उसे पकडऩे के बाद जनता ने जमकर पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। एमवायएच में उसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान वह अस्पताल से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश की जा रही है।
इंदौर
बदमाशों ने मचाया जमकर उत्पात, कहीं पर गाडिय़ों के कांच फोड़े तो कही शराब के लिए मारपीट
- 28 Jun 2022