इंदौर। एक युवके साथ उसके भाइयों ने बुरी तरह मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। मामले में महू पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नीमाबाई अंतरवेदी निवासी लालजी की बस्ती महू की शिकायत पर उसके देवर रवि और राजू, मन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने धनराज के साथ मारपीट की है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति घर पर ही थे। छोटा देवर रवि और राजू आए और बीड़ी पीने के लिए माचिस मांगी। पति धनराज ने उन्हें माचिस देने से मना कर दिया। इस पर दोनों ने विवाद करना शुरू कर दिया। पति को बाहर चलने का बोला। पति के बाहर जाते ही उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। देवरानी मन्ना भी वहां आ गई। उसने भी गाली- गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने अपने बड़े भाई को नीचे गिरा दिया और फिर ईंट से हमला कर दिया। पति को ईंट से मारा, जिससे उनका सिर फूट गया। घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया और उपचार कराया। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंदौर
भाइयों ने कर दिया घायल
- 06 Sep 2022