Highlights

देश / विदेश

भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या, हमलावरों ने चाकू से किए 50 से ज्यादा वार

  • 17 Mar 2026

गोरखपुर। गोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान को निशाना बनाया गया। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  फॉरेंसिक टीम को भी तत्काल बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार चौहान मंगलवार की सुबह बरगदवा क्षेत्र में अपनी नियमित मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से यह बात सामने आ रही है कि हमलावर अत्यंत क्रूर थे।  उन्होंने राजकुमार चौहान पर चाकू से हमला किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 50 से 60 वार करके चाकू से गोद डाला। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
साभार अमर उजाला