Highlights

खेल

भारत V/S पाकिस्तान की रोमांचक जंग आज

  • 07 Oct 2022

नई दिल्ली। विमेंस एशिया कप 2022 का आज सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। विजयरथ पर सवार टीम इंडिया जहां टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी, वहीं पाकिस्तान की नजरें जीत के ट्रैक पर लौटने पर होगी। भारत के खिलाफ इस महामुकाबले से एक दिन पहले पाकिस्तान को थाइलैंड के हाथों हारा का सामना करना पड़ा था। इस हार से टीम के मनोबल को जरूर ठेस पहुंची होगी।  
इंडिया विमेंस बनाम पाकिस्तान विमेंस के बीच एशिया कप 2022 का 13वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस साढ़े 12 बजे होगा।