इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम अंबाचंदन में खेत में बने गाय भैंस के तबेले में आग लग गई घटना के दौरान 2 गाय और एक बछड़ा बुरी तरह आग में झुलस गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बीती रात छोटी ग्वालटोली इलाके में एक टायर की दुकान भी आग की चपेट में आ गई।
घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण बालू रेत और पानी से आग को बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन धीरे-धीरे आग और फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इस की सूचना कैंट फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक तीनों ही जानवर जल चुके थे। जानकारी के अनुसार ग्राम अंबाचंदन में मुकेश पांचाल का खेत हैं पांचला रोज की तरह अपने खेत में बने तबेले में गाय भेस रखते हैं। लेकिन गुरुवार दोपहर तबेले के पास में ही अटाला जल रहा था। इस दौरान अचानक तबेले में भी आग लग गई। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और घटना में दो गाय और बछड़ा बुरी तरह झुलस गए और घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद से ही ग्राम में गम का माहौल है।।
उध्यार, बीती रात एक टायर दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना छोटी ग्वालटोली इलाके की है। जहां आग लगी थी वहां आसपास कई और टायर की दुकानें हैं। दमलक विभाग के अनुसार उन्हें रात साढ़े दस बजे छोटी ग्वालटोली में पटेल प्रतिमा के पास जेके टायर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर दमकल की टीम करीब सात मिनट में मौके पर पहुंची और लगभग डेढ़ से दो घंटे में सात हजार लीटर से ज्यादा पानी डालकर आग पर काबू पाया। यदि टीम समय पर नहीं पहुंची तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि जहां आग लगी थी वह पूरा टायर का ही मार्केट है। जहां आग लगी थी वह दुकान रोहित हंस की है।
इंदौर
भैंसों के तबेले में आग, तीन पशुओं की मौत, टायर की दुकान भी आई आग की चपेट में
- 03 Jun 2022



