इंदौर। तीन इमली बस स्टैंड के पीछे मैदान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन बुधवार रात को आयोजित भव्य भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों पर हजारों भक्त झूम उठे। उन्होंने जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे के भजन से भजन संध्या की शुरुआत की। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्याम भक्त के साथ राम भक्त भी उपस्थित रहे। साथ ही अनेक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी गई । मंच पर खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार आकर्षक फूलो से सजाया गया, छप्पन भोग लगा। हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा, सुमधुर भजनों पर श्याम भक्त खूब थिरके। रात 1.30 बजे तक भजनों का सिलसिला जारी रहा। आखिरी में कन्हैया मित्तल के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन का समापन खाटू श्याम बाबा की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रीमती आशा विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश सोनम विजयवर्गीय,कल्पेश विजयवर्गीय सहित हजारों की संख्या में श्याम भक्त और राम भक्त मौजूद थे।
इंदौर
भजन गायक मित्तल के भजनों पर झूम उठे भक्त
- 12 May 2022



