मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक 27 वर्षीय युवक को विवाहित महिला से संबंध रखना उस समय भारी पड़ गया जब महिला के परिजनों ने सोमवार रात उसपर हमला कर दिया. उन्होंने युवक पर बेरहमी से धारदार हथियारों से कई वार करने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद जहां मृतक के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक की विवाहित प्रेमिका ने भी कुछ महीने पूर्व जहरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी.
दरसअल भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में सोमवार रात एक 27 साल के अक्षय की गांव के ही मनोज, युवांक और वरध ने उस समय धारदार हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी जब अक्षय अपने खेत से घर लौट रहा था. हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. सूचना पर आलाधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है.
साभार आज तक
देश / विदेश
मुजफ्फरनगर: प्रेम प्रसंग का खूनी अंत, खेत से लौट रहे युवक की धारदार हथियारों और गोली मारकर हत्या
- 24 Mar 2026



