Highlights

इंदौर

मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी गति, रेडिशन चौराहे के पास सेगमेंट लगाने का काम शुरू

  • 04 Jun 2022

इंदौर। इंदौर में 1417 करोड़ रुपयों की लागत से बन रहे मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को गति देने के लिए तेजी से काम शुरु हो गया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर शहर में मेट्रो रेल लाइन को एक रिंग के रुप में इस तरह से बिछाया जा रहा है जो एयरपोर्ट से शुरु होकर अलग अलग हिस्सों से गुजरने के बाद एयरपोर्ट पर ही खत्म होगी। इसी के तहत शुक्रवार को सेगमेंट लांच करने के लिए दूसरा लांचर आ गया है। इसे रेडिशन चौराहे से कुछ पहले पिलर पर लगाए जाएंगे।
मेट्रो टे:न कम्पनी के नोडल अधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि अभी एमआर-10 इलाके में एक लांचर से पांच पिलर को सेगमेंट से जोड़ लिया गया है। मेट्रो रेल कंपनी के यार्ड में 600 सेगमेंट तैयार हैं। वर्तमान में जारी कार्य में 31.55 किलोमीटर का पहला चरण पूरा किया जाएगा, जिसमें 29 स्टेशन बनेगें। जिनमें 23 जमीन के ऊपर एलिवेटेड और आधा दर्जन अंडरग्राउंड स्टेशन रहेंगे। बताया गया है कि  एमआर-10 पर पहले ग्राउंड सपोर्ट सिस्टम की मदद से सेगमेंट रखे जा रहे थे, लेकिन इसमें समय लगने के कारण लांचर बुलवाया गया। अब इसकी सहायता से पांच पिलर कवर किए जा चुके हैं। रेडिशन चौराहे के पास इस तरह से सेगमेंट लांच करने के लिए लांचर आ गए हैं।