इंदौर। छावनी अनाज मंडी में किसानों को सोयाबीन के कम दाम मिलने पर वह व्यापारियों पर भड़क गए। किसानों और व्यापारियों के बीच इसे लेकर जमकर बहस हुई और इससे गुस्साए किसानों ने मंडी बंद करवा दी।
किसानों का कहना है कि प्रदेश भर में बेमौसम वर्षा हो रही है और लगातार हो रही वर्षा के कारण सोयाबीन की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसलों में बीमारियां लग गई है और कीड़े लगने से कई किसानों की फसल खराब हो गई है। बचे हुए धान की अब किसानों को उचित फसल नहीं मिल रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में वर्षा को दौर जारी है। मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक वर्षा की चेतावनी दी है। प्रदेश के कई जिलों में भारी और अतिवृष्टि की चेतावनी भी दी गई है। अक्टूबर माह में प्रदेश भर में रिकार्ड वर्षा दर्ज की गई है।
इंदौर
मंडी में सोयाबीन के सही दाम नहीं मिलने पर किसानों का विरोध
- 12 Oct 2022