इंदौर। समीपस्थ महू में नवरात्र के तीसरे दिन विशाल पत्रकार उत्सव समिति का आगाज हो गया। पांडाल में मौजूद बालिकाओं के गरबे की शुरुआत मे फायर शॉट के माध्यम सें भव्य आतिशबाजी की गई। जो गरबे की शुरुआत मे आकर्षण का केंद्र रही।
बता दें कि पिछले कई सालों से शहर में विशाल पत्रकार उत्सव समिति मातृ शक्तियों के लिए गरबा आयोजित करवाती आ रही है। यहां समिति द्वारा सबसे पहले छावनी परिषद की सफाई कर्मचारी महिलाओं का स्वागत कर महाआरती कार्रवाई गई।
छावनी परिषद ने हाल ही में पूरे भारत में महू कैंट बोर्ड का नाम रोशन किया है। इसलिए समिति के आयोजक पंडित कपिल शर्मा काशी महाराज ने सभी सफाई कर्मचारी महिलाओ का स्वागत व अभिनन्दन किया। इस दौरान सभी सफाई कर्मचारी महिलाओं ने भी गरबा खेल कर विशाल पत्रकार उत्सव समिति का आभार व्यक्त किया।
इंदौर
मातृ शक्तियों को समर्पित गरबे का महिला सफाई कर्मियों से करवाया उद्घाटन
- 29 Sep 2022



