पाताल पानी, जाम गेट, चोरल नदी आदि स्थानों पर सैलानियों का लगा तांता
ककड़ी - भुट्टे के साथ हरी भरी वादियों को निहारा
इंदौर। रविवार को विध्यांचल पर्वत की रोमांचकारी व हरि भरी वादियों में इंदौर के साथ ही आस - पास के पर्यटक बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे और पर्यटन का आनंद लिया। इस दौरान जारी रिमझिम बारिश ने उनका उल्हास दुगना कर दिया।
पाताल पानी, चोरल नदी, चोरल डेम, जाम गेट सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर दिन भर पर्यटकों का जमावड़ा रहा। विकासखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां झरने व नदियां खिल उठे है, वही छोटी बड़ी पहाडिय़ों से टकराते बादलों का नजारा बेहद मंत्रगुग्ध कर रहा है, इन हरी भरी वादियों में आने वाले सैलानियों का यहां का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता लिहाजा रविवार अवकाश पर पहंचे पर्यटकों ने ककड़ी - भुट्टे के साथ ही अन्य व्यजनों के साथ पर्यटन का आनंद लिया। वही अनेक जगह सैलानी झूमते - गाते प्राकृतिक नजारों की मनमोहकता में डूबे दिखाई दिए। इधर जिम्मेदारों के तमाम प्रयासों के बावजूद सैलानी खतरनाक स्थानों पर सेल्फी के साथ ही नहानें व अन्य नजारों की मस्ती में जान जोखिम से भी पीछे नहीं हटे।
पाताल पानी सैलानियों से खचाखच
बारिश के मौसम में प्रकृति के सौन्दर्य को निहारने बड़ी संख्या में पर्यटन प्रेमी रविवार को विकासखंड के सभी पर्यटन स्थलों पर भारी तादाद में सैलानी पहुंचे। सबसे ज्यादा पर्यटक पाताल पानी में दिखाई दिए शाम को तो यहां पैर रखने की जगह भी नहीं थी। इस दौरान वाहनों से भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे एवं हैरिटेज ट्रेन में भी आज रोज के मुकाबले दो अतिरिक्त कोच लगाए गए उसके बाद भी अनेक पर्यटक यात्रियों को निराश लौटना पड़ा। पर्यटको से फुल यात्री हैरिटेज ट्रेन में यात्रा का कालाकुंड तक अलग ही अंदाज सभी को आकर्षित कर रहा है।
इंदौर
मानसून 2022 रिमझिम बारिश के बीच वीकेंड पर्यटन
- 25 Jul 2022