मुंबई। मुंबई के मध्य क्षेत्र भायखला में बुधवार रात एक 18 मंजिला रिहायशी इमारत में लिफ्ट गिरने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रात करीब 10 बजे घोडापदेव क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टॉवर में हुआ। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि केबल फेल होने के कारण लिफ्ट चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बेस्ट कर्मी, एंबुलेंस और स्थानीय वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में से तीन को राज्य संचालित जेजे अस्पताल, एक को बालाजी अस्पताल और एक अन्य को जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
मुंबई: भायखला की 18 मंजिला इमारत में गिरी लिफ्ट, हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल
- 12 Feb 2026



