मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां की 'अनमोल टॉवर' नाम की इमारत की लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों के की वजह से भीषण विस्फोट हो गया. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कुछ लोग पार्टी की सजावट के लिए गुब्बारे लेकर लिफ्ट के जरिए ऊपर जा रहे थे.
इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गया है. हादसे के दौरान लिफ्ट में मौजूद तीनो लोग मामूली रूप से घायल हो गए. घटना 2 फरवरी की रात की है.
जानकारी के मुताबिक, इमारत में एक जन्मदिन की पार्टी के लिए सजावट का काम चल रहा था. एक डेकोरेटर हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों का गुच्छा लेकर लिफ्ट में सवार हुआ. लिफ्ट में पहले एक महिला अंदर जाती है, फिर गुब्बारा लेकर एक शख्स लिफ्ट में आता है. उसके बाद एक और शख्स जैसे ही अंदर आता है. इससे पहले कि लिफ्ट चलती, तेज़ धमाके के साथ गुब्बारा फट जाता है और लिफ्ट के अंदर आग का गोला बन गया और धुंआ छा गया.
धमाका इतना तेज था कि लिफ्ट के अंदर मौजूद तीनो लोग झुलस गए. गनीमत रही कि धमाके के तुरंत बाद लिफ्ट का दरवाजा खुल गया और लोग बाहर भागने में सफल रहे, वरना एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
साभार आज तक
देश / विदेश
मुंबई में मौत की लिफ्ट: हाइड्रोजन गुब्बारों के साथ अंदर घुसे लोग, फिर हुआ धमाका और बन गया आग का गोला
- 05 Feb 2026



