Highlights

इंदौर

मामला करोड़ों की एमडी ड्रग्स का ... दो साल से फरार तीन आरोपी पकड़ाए

  • 29 Sep 2022

पुलिस ने घोषित कर रखा था इनाम
इंदौर। 70 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स पकड़ाने के मामले में पुलिस द्वारा कडिय़ां जोड़ते हुए अब तीन दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया है।  पुलिस कार्रवाई के चलते तीन आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी गिरफ्तार पर पुलिस ने 12 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, जिन्हें काफी तलाश करने के बाद क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्त में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार फरार आरोपी अमित पिता वि_लराव निवासी ब्रज विहार कॉलोनी राऊ, लक्की पिता दिनेश बागड़ी निवासी जूनी इंदौर और शाहबाज खान पिता अनवर खान निवासी बड़वाली चौकी मस्जिद के पास को पकड़ा है। इनके विरुद्ध मादक पदार्थ तस्करी प्रकरण कायम होने के बाद से ही फरार चल रहे थे, काफी समय तक पुलिस की पकड़ में न आने से आरोपियों की गिरफ्तारी पर 12 हजार रुपए काइ नाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी प्रवृत्ति के बदमाश है, जिनमें से आरोपी शाहबाज के विरुद्ध लड़ाई झगडे, मारपीट के दो और आरोपी अमित के विरुद्ध एक अपराध आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्व है।
दो तस्कर से एमडी ड्रग्स जब्त
दो तस्कर को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच ने उनके पास से 23.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत 2 लाख 35 हजार रुपए बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति संयोगितागंज थाना क्षेत्र के नेहरू स्टेडियम स्थित सांची प्वाइंट के पास अवैध मादक पदार्थ ड्रग्स की तस्करी के लिए आने वाले है। इस सूचना के बाद घेराबंदी कर दो तस्कर को पकड़ा, जिन्होंने अपना नाम महेंद्रसिंह उर्फ सोनू पिता मोहनलाल तंवर निवासी वर्धमान अपार्टमेंट तीसरी मंजिल, मेडिकेयर हॉस्पिटल के पास पलासिया और गब्बू अली पिता मकसूद अली निवासी नुसराबाद कॉलोनी देवास बताया। तलाशी लेने पर  इनके पास से लगभग 23.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) मिला। क्राइम ब्रांच ने बताया कि इनके खिलाफ संयोगितागंज पुलिस ने मामला दर्ज किया है।