Highlights

इंदौर

मौसा ने रिश्तों को किया शर्मसार, भतीजी से दुष्कर्म

  • 12 Sep 2022

इंदौर। एक व्यक्ति ने रिश्तोंं को शर्मसार करते हुए भतीजी से दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर उसके मौसा के खिलाफ केस दर्ज किया है। छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका सगा मौसा है। इसी के चलते उनका घर पर आना-जाना था। उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ में बलात्कार किया। इसके बाद धमकाया कि अगर इस बारे में किसी तो बताया तो उसे बदनाम कर देगा। इसी तरह से आरोपी उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ में बलात्कार करता रहा। उसे धमकाकर रुपयों की भी मांग कर रहा था। उसकी एक बीसी खुली तो आरोपी ने धमकाया और सारे रुपए अपने पास रख लिए। इसके बाद जब परिजनों ने युवती से रुपयों के बारे में पूछा तो उसने सारा घटनाक्रम बताया और मौसा के द्वारा ब्लैकमेल करने की जानकारी दी। इस पर परिजन उसे थाने पर लेकर आए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।