Highlights

इंदौर

मासूम से दरिंगी का आरोपी रिमांड पर, मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की तैयारी

  • 14 Nov 2022

इंदौर। 9 साल की एक मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दोरान  पुलिस उससे कड़ी पूछताछ करेगी। वहीं यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। तीन दिन में दङ्क्षरदे के खिलाफ चालान पेश होगा।
उधर, इस गंभीर प्रकरण में सीएम और गृह मंत्रालय ने भी जानकारियां मांगी है। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की एक टाउनशिप में स्थित मल्टी में शुक्रवार रात करीब घटी थी। थाना प्रभारी अजय मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित चमन उर्फ चंदन पिता लक्ष्मण मानकर (32) निवासी अहिरखेडी को आज कोर्ट में पेश कर रिरमांड मांगा गया। कोर्ट ने एक दिन का रिमांड स्वीकृत किया है। बदमाश घर में सो रही 9 साल की मासूम को मुंह दबाकर उठा ले गया और 30 मीटर दूर खाली प्लॉट पर ले जाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। इसके पूर्व यह बदमाश वर्ष 2012 में 4 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म कर चुका है। थाना भंवरकुआं पुलिस ने गिरफ्तार किया था और 10 साल की सजा हुई थी। डेढ़ माह पहले ही ये जेल से छूटा है। सीसीटीवी फुटेज से रूट ट्रैक कर और लोगों से जुटाई जानकारी के आधार पर 6 घंटे में इसे पकड़ा गया। थाना प्रभारी मिश्र ने बताया कि पुलिस यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएगी। सारे पुख्ता साक्ष्यों के साथ आरोपित को कड़ी सजा दिलवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।