Highlights

इंदौर

मकान में चल रहा था जुआ, पहुंची पुलिस, 1.12 लाख नकदी सहित 11 को किया गिरफ्तार

  • 04 Oct 2022

इंदौर। पुलिस ने गांधी नगर के एक मकान पर चल रहे जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। यहां से 1.12 लाख नकदी सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मकान मालिक पर भी केस दर्ज किया गया है। पकड़े सभी आरोपी आदतन जुआरी हैं और वे पहले भी कई बार पकड़े जा चुके हैं।
थाना प्रभारी गांधीनगर रमेश चन्द्र भास्करे ने क्राइम कंट्रोल के तहत विशेष टीमें गठित की हैं। मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है। मुखबिर सूचना के आधार पर बीती रात महावीर मार्ग गांधीनगर के मकान पर छापा मारकर जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया। यहां से 11 आरोपियों को पकड़ा। इनके नाम अमजद पिता अहमद,पाटनीपुरा,अफसर खान पिता हुसैन खान, जल्ला कालोनी खजराना, वसीम खान पिता सुवान खान,जल्ला कालोनी, खजराना, जय किशन पिता राजा ठाकुर, कारसदेव नगर सुखलिया, उमेश शर्मा पिता सुरेश शर्मा,वल्लभ नगर,राजेन्द्र पिता प्यारेलाल, गोमा की फेल, दिनेश पिता महादेव पांचपोते, शिवाजी नगर,चन्द्रशेखर पिता हेमराज वर्मा, परदेशीपुरा,जफर पिता उस्मान सैय्यद, पाटनीपुरा, फिरोज पिता समसुद्दीन, बेकरी गली पाटनीपुरा एवं गर्वित जगने पिता सतीश जगने, नंदानगर बताया गया है। इनके कब्जे से जुआ फड़ से 1.12 लाख रुपए नगदी एवं जुए की सामग्री जब्त की गई। जिस मकान में अवैध रुप से जुआघर संचालित हो रहा था उसके मालिक का नाम अन्नू यादव निवासी महावीर मार्ग,पता चला उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पकडे गये आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों पर जुआ एक्ट व अन्य विधान के अंतर्गत कई केस पहले से ही दर्ज हैं। आरोपी जुआ खेलने के आदतन अपराधी है। जुए के अड्डे पर छापा मारने में टीआई भास्करे के साथ ही राघवेन्द्र सिंह भदौरिया,  राम प्रसाद चौहान, सुधीर, मनोज सिंह की सराहनीय  भूमिका रही।