इंदौर। एक युवती के साथ उसके मकान मालिक के बेटे ने दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में हीरानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली पीडि़ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बताया कि आरोपी विगत दिनों उसके कमरे में आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ में बलात्कार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के डर के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया है। कल वह घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी वापस उसके कमरे में आया। दरवाजा बंद करके उसके साथ में बलात्कार का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी की बहन वहां पर आ गई। इस आरोपी वहां से भाग निकला। उसने उसके साथ हुई ज्यादती की जानकारी परिजनों को दी और फिर थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
इंदौर
मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म
- 25 Jul 2022