Highlights

इंदौर

मचान से गिरा, मौत

  • 16 Nov 2022

इंदौर। पुताई करने के दौरान एक मजदूर मचान से गिर गया। साथी उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अन्नपूर्णा पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम अमर सिंह पिता रज्जु सिंह 55 निवासी गोपाल बाग है। सोमवार की शाम उसे बेहोशी की हालात में एमवाय अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक वह सुदामा नगर स्थित घर पर पुताई का काम कर रहा था उस समय वह ऊचाई से नीचे गिरकर घायल हो गया था। मामले में अन्नपूर्णा पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।