Highlights

इंदौर

मतदाता स्वयं भी वोटर आईडी कार्ड को आधार नंबर से जोड़ सकेंगे

  • 26 Aug 2022

मतदाताओं की सुविधा के लिये मोबाइल एप पर की गई व्यवस्था
इंदौर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निदेर्शानुसार मतदाता अब स्वयं भी ऑनलाईन वोटर आईडी कार्ड को आधार नंबर से जोड़ सकेंगे। इसके लिये वोटर हेल्पलाईन सहित अन्य मोबाइल एप पर यह सुविधा प्रदान की गई है। मतदाता यह एप मोबाइल पर डाउनलोड कर वोटर आईडी कार्ड संबंधी विभिन्न सुविधाएं ऑनलाईन प्राप्त कर सकते हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष सिंह ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर स्वयं को उसमें पंजीकृत करें एवं अपने परिवार के सदस्यों के आधार नंबर लिंक करें तथा स्वतंत्र निष्पक्ष निर्वाचन में अपना योगदान दें। आधार लिंक होने से डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान एवं मतदान के समय मतदाताओं की पहचान में सुविधा होगी। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के वोटर आईडी को आधार नंबर से लिंक कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए वोटर हेल्प लाइन, गरुड़ एप्प जारी किया गया हैं। वेब पोर्टल से स्वयं अथवा अपने बीएलओ के मदद से भी मतदाता वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं। उन्होंने जिले के मतदाताओं से जल्द से जल्द अपने वोटर कार्ड-आधार कार्ड लिंक करने की अपील की है।