इंदौर। मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल कर्मचारी परस्पर सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची तैयार करने की कार्रवाई जारी है। आज मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित सदस्यता सूची के संबंध में दावे-आपत्ति 28 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गये है। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 31 अक्टूबर तक किया जायेगा। सदस्यता सूची का अंतिम प्रकाशन भी इसी दिन होगा। उक्त कार्रवाई के लिये सहकारिता विभाग के अंकेक्षण अधिकारी श्री जी.एस. परिहार को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। अंकेक्षण अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री जी.एस. परिहार ने बताया है कि प्रकाशित सूची पर अंतिम तिथि तक दावा आपत्तियां श्री अशोक दीक्षित (मो.नं. 7999596492) को प्रशासकीय संकुल कक्ष नं. 303 सेटेलाईट भवन कलेक्ट्रोरेट परिसर इन्दौर पर दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती है। प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण 31 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चिय के विरूद्ध अपीलीय अधिकारी उप आयुक्त सहकारिता जिला इन्दौर के समक्ष एक नवम्बर से 3 नवम्बर 2022 तक अपील प्रस्तुत की जा सकती है। अपीलीय अधिकारी द्वारा अपील के निराकरण की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2022 नियत की गई है।
इंदौर
मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल कर्मचारी संस्था चुनाव के लिए सूची प्रकाशित
- 19 Oct 2022