Highlights

इंदौर

महापौर सम्मेलन में हिस्सा लेने पुष्यमित्र भार्गव अहमदाबाद रवाना, स्वच्छता मॉडल की सक्सेस स्टोरी बताएंगे

  • 19 Sep 2022

इंदौर। अहमदाबाद में होने वाले दो दिवसीय महापौर सम्मेलन में मंगलवार 20 सितंबर से शुरू होगा। यह सम्मेलन दो दिनों तक चलेगा। इसमें देशभर के भाजपा के महापौर हिस्सा लेंगे। इंदौर से हिस्सा लेने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी रवाना हुए हैं। महापौर इस सम्मेलन में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर अपना प्रदर्शन देंगे। बता दें कि महापौर चुने जाने के बाद पहले ही दिन से महापौर इलेक्ट्रिक वाहन में सफर कर रहे हैं। महापौर ये भी बताएंगे कि किस तरह निगम वर्षों से सबसे स्वच्छ शहर होने का पुरस्कार हासिल करने में कामयाब रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख जेपी नड्डा करेंगे और कार्यक्रम का समापन 21 सितंबर को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में होगा।