Highlights

इंदौर

महिलाओं ने निकाली तिरंगा कावड यात्रा

  • 08 Aug 2022

इंदौर। राजेन्द्र नगर स्थित दत्त मंदिर से खेड़ापति हनुमान मंदिर तक विशाल तिरंगा कावड़ यात्रा निकाली गई। दरअसल आजादी के 75 साल में अमृत महोत्सव के तहत देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के कड़ी में यह विशाल तिरंगा कावड निकाली गई जिसमें महिला कावड के साथ तिरंगा लेकर चल रही थी। साथ ही भगवान शिव की आकर्षक झांकी कावड़ के आगे चल रही थी। महिला संगठन द्वारा तिरंगा कावड़ निकाली गई जहां एक और महिलाएं भगवान शिव का अभिषेक नर्मदा के जल से करेंगे वही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने साथ तिरंगा लेकर चल रही थी। कार्यक्रम के आयोजक शिवानी संजय अड़सपुरकर नें बताया कि कई महिलाए ओमकारेश्वर महेश्वर नहीं जा सकती है इसलिए उनके मन में ख्याल आया कि यह यात्रा नगर के बीचो बीच अपने ही क्षेत्र के शिव भगवान पर जलाभिषेक कर कावड़ यात्रा निकाली जाए।