Highlights

इंदौर

महिलाओं से चेन झपटने वाला धराया,चार थानों की पुलिस पूछताछ में जुटी

  • 07 May 2022

इंदौर। पुलिस ने एक लूटेरे को गिरफ्तार किया है जो झपट्टा मारकर सरेराह महिलाओं से चेन व मंगलसूत्र लूट लेता था। आरोपी से चार थानों की पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी ने एक महिला को तो घर के सामने ही लूटा था। उसी से पुलिस को सुराग मिला और उसे गिरफ्तार कर लिया।
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित का नाम जतीश चौरसिया है। आरोपित ने दो दिन पूर्व 70 वर्षीय वृद्धा से घर के सामने ही मंगलसूत्र छीन लिया था। पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज निकाला और इंटरनेट मीडिया पर जारी करवा दिया। गुरुवार को पुलिस के पास खबर पहुंची की लूट में चौरसिया का हाथ है। पुलिसवालों ने गुरुवार दोपहर आरोपित को कान्यकुंज नगर से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को इसी जगह पर 68 वर्षीय कुसुम पति नारायण प्रसाद भावसार के साथ लूट की वारदात हुई। महिला जब घर लौट रही थी तो एक बदमाश आया और चेन छीन कर भाग गया। पुलिस को इस घटना में भी चौरसिया के शामिल होने की आशंका है।
उधर आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जूनी इंदौर, परदेशीपुरा और द्वारकापुरी पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इन तीनों थाना क्षेत्रों में भी चेन लूट की घटनाएं हो रही हैं। जांच कर रहे अफसर चौरसिया से पूछताछ करने पहुंचने लगे है। हालांकि जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में हुई घटना में बाइक सवारों के शामिल होने के फुटेज मिले हैं।