Highlights

इंदौर

महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

  • 27 Aug 2022

इंदौर। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का शुभारंभ किया गया है। इसी क्रम में इंदौर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल की सचिव तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती वंदना शर्मा द्वारा होटल अमर विलास में उक्त परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसीपी श्री संपत उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला में  महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के उद्देश्य से सभी उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। पर्यटन स्थलों पर महिला पर्यटकों को स्वतंत्रता पूर्वक एवं भयमुक्त वातावरण में पर्यटन का अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही पर्यटन स्थलों पर महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के संबंध में भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि इंदौर ना केवल व स्वच्छ बल्कि सुरक्षित शहरों में भी नंबर वन बने इस दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।