Highlights

इंदौर

महिला के अंत:वस्त्र चुराता था, पुलिस ने पकड़ा

  • 21 May 2022

 इंदौर। जूनी इंदौर पुलिस ने एक सिरफिरे को गिरफ्तार किया है जो महिला के अंत:वस्त्र चुरा लेता था। आए दिन वस्त्र गायब होने से महिला का पति चिंतित रहने लगा और एक दिन उसने पीछा किया तो पड़ौसी वस्त्रों को सूंघते हुए मिल गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को छेड़छाड़ की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसका पुराना रिकार्ड भी मिला है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अमर भाट है। पुलिस ने गुरुवार रात कालोनी में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर अमर के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसके अंत:वस्त्र गायब हो रहे थे। पहले तो उसे लगा कि खुद ही कहीं रख कर भूल गई होगी, लेकिन लगातार चोरी होने पर उसे शक गहराने लगा। महिला ने पति को वाकया बताया तो वह भी उस पर शंका करने लगा। महिला से सारी बात पूछी और खुद ही नजर रखना शुरू कर दी। दो दिन पूर्व देखा कि पड़ोसी अमर उसकी पत्नी के अंत:वस्त्र चुराकर ले जा रहा था। महिला के पति ने उसका पीछा किया और देखा कि अमर उन वस्त्रों का क्या करता है। आरोपी सुनसान जगह गया और वस्त्रों को सूंघने लगा। उसकी अजीब हरकतें देख महिला और उसके पति ने थाने पहुंच कर पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धरदबोचा।