सीटिजन कॉप एप्लीकेशन पर की थी ऑनलाइन शिकायत
इंदौर। एक महिला को अज्ञात व्यक्ति अश्लील मैसेज भेज रहा था। महिला ने सीटिजन कॉप एप्लीेशन पर ऑनलाइन शिकायत की थी। इस पर क्राइम ब्रांच ने मनचले को पकड़ा तो वह महिला का पूर्व परिचित निकला जो, नए नंबर से परेशान कर रहा था।
क्राइम ब्रांच ने बताया कि एक महिला ने ऑनलाइन शिकायत की थी कि उसे कोई अज्ञात व्यक्ति ऑनलाइन अश्लील मैसेज व कॉल कर परेशान कर रहा है। इस शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी राजेन्द्र पिता रमेश तलोदिया निवासी एल.आई.जी कॉलोनी को पकड़ा। उसने पूछताछ करने पर बताया कि उसकी स्वयं की लॉन्ड्री की शॉप है। वह पूर्व से ही महिला को जानता था। उसने कुछ माह पूर्व बातचीत करना बंद कर दिया था, जिस वजह से परेशान होकर फर्जी सिम कार्ड जो उसे मिला था से उसको मैसेज कर परेशान कर रहा था।
वीडियो कॉल कर परेशान
एक महिला को अश्लील मैसेज और वीडिया कॉल कर अज्ञात व्यक्ति परेशान कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी का नाम राजू घेंगट पिता कन्हैयालाल निवासी विकास नगर बताया है। उसे आगे की कार्रवाई के लिए द्वारकापुरी पुलिस के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सफाई कर्मचारी है। फेसबुक से उक्त महिला का नंबर मिला था, जिसके बाद आवेदिका की वाट्सअप्प डीपी से फोटो निकालकर अपशब्ध लिखकर वायरल करना, अश्लील मैसेज व वीडीयो कॉल कर महिला को परेशान करना स्वीकार किया। इसी तरह एक युवक को अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी के बारे में अश्लील मैसेज और कॉल कर परेशान कर रहा था। इस शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने प्रभाकर शर्मा पिता वीरेन्द्र शर्मा निवासी सुन्दर नगर बाणगंगा को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि उक्त दंपति आरोपी की पूर्व परिचित है। नशा करने के बाद वह महिला से बात करने के लिए लगातार कॉल कर रहा था।
इंदौर
महिला को अश्लील मैसेज किया, पुलिस ने पकड़ा
- 23 Jul 2022