इंदौर। मंगलवार को महू शहर के ड्रिमलैंड चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने कहर मचाया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार कार सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को रौंदकर जा रह है। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसमें से 3 लोगों का इलाज अभी भी निजी अस्पताल में चल रहा है। पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि चौराहे पर मजदूर पाइप लाइन सुधार का कार्य कर रहे थे। तेज रफ्तार कार अचानक आई और मजदूरों पर चढ़ते हुए ठेले में जा घुसी। हादसे में एक मजदूर दूर जा गिरा। वहीं दूसरा मजदूर कार की चपेट में आ गया। फिलहाल पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने कार चालक महिला के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है, जिसकी जांच जारी है।
इंदौर
महिला कार चालक पर केस दर्ज, पांच लोगों को किया था घायल
- 29 Jul 2022