Highlights

इंदौर

महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

  • 07 Jun 2022

इंदौर। एरोड्रम इलाके में महिला की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जाता है कि उसने कोई जहरीली वस्तु खाई थी। उसके पति का आपराधिक रेकार्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ 15 केस दर्ज हैं। पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ महिला के पति पर केस दर्ज किया है। महिला के भाई ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था।  
सोमानी नगर में रहने वाली सुरेखा पति दुर्गाप्रसाद जायसवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुरेखा के भाई धर्मेंद्र जायसवाल ने पुलिस को बताया कि सुरेखा को उसका पति बहुत प्रताडि़त करता था। बीती रात भी उसने उसके साथ मारपीट की थी। पति के साथ ही सभी ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। उसकी मौत की खबर मिली तब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि सुरेखा के शरीर पर चोटों के निशान भी थे।  एसीपी राजीव भदौरिया के मुताबिक दुर्गाप्रसाद जायसवाल का पुराना आपराधिक रेकार्ड भी मिला है। उसके खिलाफ 15 केस पहले से ही दर्ज हैं। शार्ट पीएम में महिला की मौत का कारण जहर सामने आया है। उसका बीती रात पति से विवाद भी हुआ था। महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले। जांच के बाद सुरेखा के पति दुर्गाप्रसाद जायसवाल उर्फ कल्लू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

बाइक सवार ले भागे महिला का मंगल सूत्र  
इंदौर। बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छिनकर भाग निकले। मामले में हीरानगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ज्योत्स्ना पति प्रहलाद जायसवाल निवासी महालक्ष्मी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह सोमवार की दोपहर वह कनकेश्वरी मैदान के पास साईं मैरिज गार्डन के पास से गुजर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उसके पास आए और झपट्टा मार कर गले से मंगलसूत्र छीन भाग निकले। अचानक हुई घटना से महिला घबराई और शोर मचाया। महिला की चीख सुन कर मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों को पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए।

ठगोरी महिला गिरफ्तार
इंदौर। क्राइम ब्रांच ने ठगी के दो मामलों में फरार चल रही चार हजार की इनामी महिला ठग को को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम ममता पति अजय सोलंकी निवासी निवासी शाजापुर है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने पति अतुल के साथ मिलाकर 2018 से 2020 तक फरियादी से खाद्य सामग्री के होलसेल व्यापार में निवेश के नाम से 63 लाख रुपए ले लिए थे। इसके बाद न तो उसका व्यापार शुरू करवाया और न ही रुपए वापस किए। इसके बाद वह फरार हो गए। इस मामले में एमआईजी पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके अलावा आरोपी ने द्वारकापुरी में अपने पति के साथ मिलकर जमीन के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।