इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। उसका खून से सना शव कमरे में पड़ा मिला। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। हत्या में पुलिस को अभी तक ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस विवाद सहित अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।
घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के विद्या पैलेस में रविवार दोपहर की है। पुलिस ने बताया कि यहां एक बिल्डिंग में वंदना पति राहुल रघुवंशी निवासी नंदानगर की खून से सनी हुई लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। सूचना उसकी सहेली ने ही पुलिस कंट्रोल रूम पर दी थी। महिला यहां श्रीराम महाराज के मकान में तीन दिन पहले ही किराए से रहने आई थी। पुलिस ने उसके पति राहुल से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह घर से टिफिन सेंटर में काम करने का कहकर निकलती थी। वह चार साल से यहीं काम कर रही थी। पुलिस ने बताया कि राहुल खुद रेलवे में हाउस कीपिंग का काम करता है। पुलिस का कहना है कि वंदना यहां दो सहेलियों के साथ रूकी थी। घटना के वक्त वे दोनों ही बाजार गई हुई थी। वे दोनों जब वापस लौटी तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। पुलिस का कहना है कि वंदना के पति और सहेलियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
वंदना मूल रूप से कहां की रहने वाली है, इसकी जानकारी निकाली जा रही है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेज भी खंगाल रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उसकी पहली शादी भोपाल में हुई थी। वह अपने पहले पति को 2014 में तलाक दे चुकी है। उसके बाद वह इंदौर में आग गई थी।
इंदौर
महिला की हत्या में नहीं मिला सुराग, अलग-अलग बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच
- 28 Nov 2022



