Highlights

इंदौर

महिला ने की खुदकुशी, पति घर पहुंचा तो घटना का पता चला

  • 07 Jan 2023

इंदौर। दो साल पहले विवाह करने वाली महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब उसका पति घर पहुंचा तो घटना का पता चला ।
घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, ममता बवेदिया (20) निवासी रौनक नगर ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे अपने कमरे में फांसी लगा ली। बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वजन ने बताया कि जिस समय उसने यह कदम उठाया, तब वह घर में अकेली थी। पति जब घर पहुंचा तो दरवाजा नहीं खोला, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो वह फंदे पर लटकी थी। ममता ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों किराए के मकान में रहते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दो बुजुर्गों ने दी जान
इसी प्रकार बाणगंगा इलाके के भागीरथपुरा में रहने वाले राम (55) पिता उजागर सिंह यादव ने गुरुवार को जहर खा लिया। उपचार के लिये उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उन्होंने शुक्रवार की दोपहर में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि राम ई रिक्शा चलाकर गुजर बसर करते थे। पुलिस के मुताबिक कुछ समय से वह एक्सीडेंट के चलते डिप्रेशन में चले गए थे। वही एमआईजी इलाके की कुमेडी कांकड में रहने वाले 60 साल के आरिफ अली ने भी शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक उनका शव परिवार के लोगो नें फंदे पर लटके देखा था। मामले में जांच की जा रही है।